
जयपुर (शाबाश इंडिया)।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गुलाबीनगर की ओर से 26 नवंबर को जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से दुर्गापुरा स्थित गौशाला में पशुओं को हरा चारा, तिल-गुड़ के लड्डू, रोटी और गाजर खिलाए गए।
कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष सुशीला विनोद बड़जात्या, सचिव महावीर मुन्ना देवी पांड्या, निवर्तमान अध्यक्ष सुनील सुमन बज, उपाध्यक्ष विनय अजमेरा, कोषाध्यक्ष निर्मल सेठी, प्रकाश कांता पाटनी, सुनील मीना काला, रमेश गंगवाल, महावीर संतोष चांदवाड़, चेतन जैन, नरेंद्र विनिया कासलीवाल और कांता कासलीवाल उपस्थित रहे।
ग्रुप अध्यक्ष सुशीला बड़जात्या ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट अल्पाहार का आनंद लिया।


