
गुरुवर विश्वविजय सागर जी महाराज के सानिध्य में हुई शांतिधारा, पांच श्रद्धालुओं को प्रदान किए गए कलश
जयपुर (शाबाश इंडिया)। चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पारस विहार, मुहाना मंडी में श्री 108 विश्वविजय सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में शांतिधारा संपन्न हुई। मंदिर अध्यक्ष पवन कुमार गोदिका ने बताया कि इन दिनों जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से धर्मावलंबी मंदिर पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मंदिर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोदिका ने बताया कि आज की शांतिधारा के पुण्यार्जक राकेश कुमार गोदिका, अशोक कुमार सेठी एवं पवन कुमार गोदिका परिवार रहे।
मंदिर कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सेठी ने बताया कि शांतिधारा के पश्चात चातुर्मास स्थापना के कलश गुरुवर श्री विश्वविजय सागर जी महाराज के करकमलों से राकेश गोदिका, अशोक सेठी, अरविंद टोंगिया, योगेंद्र संघी एवं टीकम गोदिका को प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ धर्म लाभ प्राप्त किया।


