Sunday, November 15, 2026

महावीर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

शिक्षकों की मनमोहक प्रस्तुतियों, जादू शो और मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों का जीता मन

जयपुर (शाबाश इंडिया)। महावीर पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर 2026 को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और उनके महत्व को दर्शाया गया।

समारोह को आकर्षक बनाने के लिए शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु मनमोहक नाट्य प्रस्तुति, मधुर गीत और गीतों की सुंदर मेडली प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें आनंदित कर दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्नेह स्वरूप बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष जादू शो का आयोजन भी किया गया, जिसने सभी को आश्चर्यचकित और रोमांचित कर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने फिल्म देखने का आनंद लिया तथा रोचक पहेलियों और सुडोकू जैसी मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री महेश कला ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में बड़े सपने देखने, निरंतर प्रयास करने तथा अच्छे संस्कारों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा आयोजित सुंदर एवं मनोरंजक कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और बच्चों के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar