
चंडीगढ़ अधिवेशन में अधिक से अधिक वीर, वीरा एवं युवा सदस्यों की भागीदारी का आह्वान, 35 सदस्यों ने कराया पंजीकरण
कुचामन सिटी (शाबाश इंडिया)। महावीर इंटरनेशनल के 31वें अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर संस्था की एक आवश्यक बैठक जैन स्कूल, पलटन गेट पर सुबह 10:30 बजे आयोजित की गई। संस्था का यह अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 19 एवं 20 दिसंबर को ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ में आयोजित होगा।
बैठक में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य वीर पदम चंद जैन, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक गोयल, रीजन-3 के उपाध्यक्ष वीर नरेंद्र रांका तथा अजमेर जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर सभी आगंतुक पदाधिकारियों ने कुचामन सिटी से हर बार की तरह इस बार भी अधिक से अधिक वीर, वीरा एवं युवा सदस्यों से अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आग्रह किया। वीर रामावतार गोयल ने बताया कि अधिवेशन के लिए कुचामन सिटी से 35 वीर-वीराओं ने पंजीकरण कराने की सहमति देते हुए निर्धारित शुल्क जमा करवा दिया है।
बैठक में सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर विजय पहाड़िया, युवा अध्यक्ष आनंद सेठी, सचिव विकास पाटनी, कोषाध्यक्ष पारस पहाड़िया, वीर अशोक अजमेरा, वीर संपत बगड़िया, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर नंदकिशोर विडसर, वीर सुभाष गंगवाल, वीर कमल गौड़, वीर गोरधन मालवीय एवं वीर बलराम प्रधान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संस्था की सर्वांगीण उन्नति के लिए आगामी योजनाओं पर विशेष चर्चा की।
इसके साथ ही कुकनवाली में नए सेंटर ‘वीरा सन्मति’ की अध्यक्षा उर्मिला सेठी, लीना काला एवं अन्य सदस्यों के साथ भी बैठक की गई। इस दौरान सभी को चंडीगढ़ अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा संस्था के विभिन्न सेवा प्रकल्पों में तन-मन से सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया।
वीर सुभाष पहाड़िया


