Sunday, November 15, 2026

पद्मावती पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस, आयोजित हुआ ‘फन फिएस्टा’

शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, खेल-खेल में सीखा और दिखाई प्रतिभा

जयपुर (शाबाश इंडिया)। श्री महावीर दिगम्बर जैन शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा संचालित पद्मावती पब्लिक स्कूल, मानसरोवर में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘चिल्ड्रन्स डे फन फिएस्टा’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आनंदमय वातावरण में सीखने के अवसर प्रदान करने के साथ उनकी रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष उमराव मल संघी एवं कोषाध्यक्ष महेश काला ने फन फिएस्टा का उद्घाटन कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विभिन्न गतिविधियों में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

फन फिएस्टा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं मनोरंजक खेलों तथा गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने इनमें पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया।

विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की एकाग्रता, तार्किक सोच, रचनात्मकता, समस्या समाधान क्षमता, शारीरिक सक्रियता एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

विद्यालय परिसर में बच्चों की हंसी, खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ सहभागिता कर उनका उत्साह बढ़ाया और गतिविधियों को आनंददायक एवं यादगार बनाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ आनंद और गतिविधियों का संतुलन आवश्यक है। खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। ‘चिल्ड्रन्स डे फन फिएस्टा’ विद्यार्थियों के लिए आनंद, सीख और उत्साह से भरपूर यादगार अवसर बन गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar