
भारत गौरव राष्ट्र संत ने किया ‘शाबाश इंडिया’ समाचार पत्र का गहन अवलोकन, वर्ष 2027 में स्वर्णिम अवतरण महोत्सव पर होंगे अनेक धार्मिक आयोजन
इंदौर (शाबाश इंडिया)। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज समिति, धावास के परम संरक्षक गजेन्द्र कुमार, प्रवीण एवं विकास बड़जात्या ने बताया कि शनिवार को जयपुर के 20 दिगम्बर जैन श्रद्धालुओं ने इंदौर में विराजमान चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ को श्रीफल अर्पित कर वर्ष 2027 का चातुर्मास गुलाबी नगरी जयपुर में करने का निवेदन किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अवगत कराया कि पूज्य राष्ट्र संत आचार्य सुनील सागर महाराज का स्वर्णिम अवतरण महोत्सव भी प्रदेश की राजधानी जयपुर में सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान आचार्य श्री ने ‘शाबाश इंडिया’ समाचार पत्र का गहन अवलोकन भी किया।
धावास मंदिर के संरक्षक एवं निर्माण संयोजक जय कुमार जैन बड़जात्या ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज के स्वर्णिम अवतरण महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज समिति, धावास तथा श्री सन्मति सुनीलम् महिला मंडल, धावास की ओर से 1 जनवरी 2027 को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, धावास में गुरु पूजन एवं शांतिनाथ विधान मंडल पूजन का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 2 से 10 जनवरी तक तीर्थाधिराज सम्मेद शिखर सहित पंचतीर्थ वंदना का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस तीर्थ वंदना के पुण्यार्जक जिनभक्त मयंक-रिनी पाटनी परिवार, मायरा फैशन्स हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैद एवं मंत्री मितेश ठोलिया ने बताया कि भारत गौरव, चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज का स्वर्णिम अवतरण महोत्सव पूरे भारतवर्ष में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया जाएगा।
धावास मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष हैमेन्द्र लुहाड़िया ने बताया कि इसी श्रृंखला में वर्ष 2027 में धावास मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव भी आयोजित होगा। यह प्रतिष्ठा महोत्सव कई मायनों में विशेष होगा। धावास स्थित चार मंजिला शांतिनाथ जिनालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण समिति संयोजक जय कुमार जैन बड़जात्या एवं सदस्य नरेश सौगाणी ने बताया कि मंदिर निर्माण में आर.के. मार्बल ग्रुप, ए.आर.एल. ग्रुप, सौगाणी ज्वैलर्स ग्रुप, एकता एंटरप्राइजेज ग्रुप, चांदवाड़ ग्रुप एवं पापड़ीवाल ग्रुप सहित अनेक संस्थाओं का अनुकरणीय योगदान रहा है।
श्री सन्मति सुनीलम् महिला मंडल, धावास की अध्यक्ष सरिता लुहाड़िया एवं मंत्री सीमा बड़जात्या ने बताया कि धावास का यह जिनालय राजस्थान का ऐसा पहला मंदिर होगा, जहां आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में नवीन प्रतिमाओं का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्राचीन जिनालयों एवं चैत्यालयों के संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा।
आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित करने वालों में त्रिलोक चंद गोधा, सुरेंद्र बैद, जय कुमार-मंजू बड़जात्या, मितेश-अल्पना ठोलिया, मयंक पाटनी, हैमेन्द्र-सरिता लुहाड़िया, हंसराज गंगवाल, डिम्पल जैन, नरेश सौगाणी, प्रमोद काला, अनिल बोहरा, विनीता जैन, लता बैराठी, अवनी जैन एवं शुभि जैन सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।


