Sunday, November 15, 2026

क्रिकेट के रोमांच के साथ MHSOSA क्रिकेट महाकुंभ MBCL-5 का भव्य शुभारंभ

Oplus_131072

34 टीमें ले रही हैं हिस्सा, पहले दिन खेले गए 30 से अधिक मुकाबले

जयपुर (शाबाश इंडिया)। महेश्वरी स्कूल ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (MHSOSA) की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट महेश्वरी बॉयज क्रिकेट लीग (MBCL-5) का शुभारंभ शनिवार सुबह उत्साह एवं उल्लास के साथ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं पूर्व महापौर अशोक लाहोटी तथा समाजसेवी रमेश मनिहार ने मैदान का फीता काटकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया।

MHSOSA के अध्यक्ष शरद काबरा ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से महेश्वरी स्कूल, तिलक नगर के सभी पासआउट बैच के पूर्व विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसमें स्कूल के विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस वर्ष टूर्नामेंट की मेजबानी 1993 बैच कर रहा है।

आयोजन के पहले दिन क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। विभिन्न टीमों के बीच 30 से अधिक मुकाबले खेले गए। 1993 बैच के अजय मालपानी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 34 टीमें भाग ले रही हैं। इनके बीच दो दिनों में कुल 62 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ पूर्व विद्यार्थियों के बीच आपसी मेलजोल, मित्रता एवं सौहार्द को मजबूत करना है।

होस्ट बैच 1993 के विक्रम अग्रवाल एवं आशीष बैद ने बताया कि इस दो दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ के आयोजन में विभिन्न संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों का सहयोग मिल रहा है। टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक आशादीप ग्रुप, सह-प्रायोजक बोनांजा तथा उप-प्रायोजक श्री राम टेक्सटाइल्स एवं आर्या ब्रदर्स हैं। अन्य सहयोगी प्रायोजकों में लक्ष्य एसोसिएट्स, बब्बर हैंडीक्राफ्ट, ATT Holidays, Traut Cafe एवं सुहानी फिनसर्व शामिल हैं। वहीं, राजस्थान एडवरटाइजिंग मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

निर्मल दरगड़ ने महेश्वरी स्कूल, तिलक नगर से शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी पूर्व विद्यार्थियों से अपील की कि जो अभी तक MHSOSA से नहीं जुड़े हैं, वे एसोसिएशन की वेबसाइट www.mhsosa.in पर जाकर स्कूल एलुमनाई के सदस्य बनें। इससे वे अपने पुराने सहपाठियों से दोबारा जुड़ सकेंगे और इस परिवार का हिस्सा बन पाएंगे।

इस आयोजन के माध्यम से जहां क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिल रहा है, वहीं वर्षों पुराने सहपाठी एक बार फिर मिलकर पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं और आपसी रिश्तों को मजबूत बना रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar