
आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. प्रमिला महला जैन देंगी सेवाएं
जयपुर (शाबाश इंडिया)। श्री महावीर साधना स्वास्थ्य केंद्र, महावीर नगर, जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार, 7 नवंबर 2026 को डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। यह स्वास्थ्य केंद्र श्री महावीर साधना संस्थान के अधीन संचालित है।
केंद्र के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने फीता काटकर डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन किया।
श्री महावीर साधना स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी नीरज गंगवाल ने बताया कि क्लिनिक में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. प्रमिला महला जैन (BDS, PGDCC) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। वे इम्प्लांट्स, ब्रेसेस एवं एलाइनर्स की विशेषज्ञ हैं। क्लिनिक में रविवार से शुक्रवार तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शनिवार को अवकाश रहेगा।
इस सुविधा के शुरू होने से महावीर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।
इस अवसर पर संस्थान के मंत्री सुरेश काला ने प्रभारी नीरज गंगवाल का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों से इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


