Friday, November 6, 2026

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज में ‘वेस्ट टू वॉव – दीया बनाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन

ऐलनाबाद (शाबाश इंडिया)। सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद में दीपावली के पावन अवसर पर ‘वेस्ट टू वॉव – दीया बनाओ’ गतिविधि एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं मिट्टी के दीये बनाए तथा उन्हें विभिन्न रंगों और सजावटी सामग्रियों से आकर्षक रूप प्रदान किया। इसके साथ ही छात्राओं ने सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन ईश कुमार मेहता, प्राचार्य जगदीश मेहता, शैक्षणिक मामलों की प्रमुख डॉली मेहता, शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज के अतिरिक्त प्रभारी डॉ. रंजीत सिंह तथा समन्वयक अर्जुन सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉली मेहता ने छात्राओं को स्वयं मिट्टी के दीये बनाकर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कला एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी विकसित करती हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को दीपावली के पारंपरिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने का संदेश भी दिया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar