Friday, November 6, 2026

लायंस क्लब मुरैना एलिट ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे उपहार और खुशियां

मुरैना | शाबाश इंडिया।

जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, कंबल और स्वेटर भेंट कर पेश की सेवा की मिसाल

धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर लायंस क्लब मुरैना एलिट ने अध्यक्ष अंजना शिवहरे के नेतृत्व में झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले बच्चों के साथ दीपावली मनाकर खुशियां बांटीं। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें उपहार एवं जरूरत की सामग्री वितरित की और त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया।

कार्यक्रम में बच्चों को बिस्किट, नमकीन, समोसे, खील-बताशे, लड्डू, मिठाइयां और ताजे फल वितरित किए गए। वहीं जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए कपड़े, कंबल और स्वेटर भेंट किए गए। बच्चों को कलर ड्राइंग कॉपियां और खिलौने देने के साथ दीपावली के उल्लास के लिए फुलझड़ियां, मोमबत्तियां और दीपक भी वितरित किए गए।

उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। क्लब सदस्यों ने उनके साथ समय बिताकर प्रेम, स्नेह और अपनत्व का एहसास कराया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंजना शिवहरे ने कहा कि दीपावली केवल अपने घरों को रोशन करने का त्योहार नहीं, बल्कि उन चेहरों पर खुशियां लाने का अवसर भी है, जिनके जीवन में खुशियों की रोशनी कम है। क्लब का प्रयास है कि त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और कोई भी बच्चा स्वयं को वंचित महसूस न करे।

इस सेवा गतिविधि में सचिव लॉयन अनुराधा गर्ग, कोषाध्यक्ष लॉयन अंशुल गोलश, लॉयन अंजना गर्ग, लॉयन डॉ. शिवानी तोमर, लॉयन शिखा गोयल एवं लॉयन आनेही राठी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब मुरैना एलिट की इस पहल ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की प्रेरक मिसाल पेश की। वास्तव में त्योहारों की असली रौनक किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने में ही है।

रिपोर्ट : मनोज जैन नायक

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar