
जयपुर (शाबाश इंडिया)। राजस्थान इंटरनेशनल, जयपुर में आयोजित राजस्थान यूथ इंस्पिरेशन अवार्ड समारोह में राजस्थानी लोकनृत्य भवई एवं कथक नृत्यांगना अनायना सिंघवी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विख्यात राजस्थानी लोकगीत गायिका सीमा मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया।
समारोह में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे क्रिएटर्स, कंटेंट क्रिएटर्स एवं प्रतिभाशाली युवाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मान से सम्मानित विशिष्ट व्यक्तित्वों सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर अनायना सिंघवी ने आयोजक अंजली सिंह एवं प्रसिद्ध लोकगीत गायिका सीमा मिश्रा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।


