Wednesday, October 14, 2026

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोटा का दबदबा, 24 स्वर्ण सहित 69 पदक जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

कोटा | शाबाश इंडिया।

राजस्थान स्टेट बिगिनर सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। 9 से 11 अक्टूबर तक नयापुरा स्थित रघुराई इंडोर कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण, 21 रजत और 24 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोटा के खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार एवं जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

महापौर श्रीमती अनुसुइया गोस्वामी ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

स्वर्ण पदक विजेता

वाणी कौर, ऋषित प्रजापति, भव्या, आरोही, त्रिशा दाधीच, विनिशा, धर्वी, युवेन, दिमिरा, प्रियांशी सिंह, भूमिका, वेदिका धाकड़, परनवी मीणा, अविष्का माहावर, दैविक सिंगल, दीया जोशी, दिव्यांश मीना, रियांश शर्मा, मोहम्मद शान, दक्ष धाकड़, रिधिमा रावत, मान्याय राठौर, दक्ष यादव एवं यशिका।

रजत पदक विजेता

शिविका जांगिड़, हयात फातिमा, आरुषि, जीविका विजय, दर्श, तानिशी नगर, दृश्य खंडेलवाल, ईधिका गुप्ता, वंश सोनी, उज्ज्वल, हर्षिता राठौर, देवराज बंसल, रिदम शर्मा, नक्षत्र, वंशिका, उज्जयवीर सिंह, ऐनुल हक, मेधांश कपूर, तन्वी राठौर, दर्श कुमार मीना एवं शिवांगी अग्निहोत्री।

कांस्य पदक विजेता

अलीशा कुमावत, रित्विक, भूमिका शर्मा, इरा विश्वकर्मा, दिया महबूबानी, वेदांश नाथावत, तक्ष शर्मा, दिविशा राठी, आरोही गौतम, निहाल गोचर, दर्शनूर, प्रनीत मालव, राधिका, कनक मीना, देवांशी मीणा, शान्वी सिंह, नव्या सिंह, ऋषभ जरेड़ा, सार्थक शर्मा, रियांशी सक्सेना, कार्तिक रावत, आयुष्मान, ऋत्विक एवं माही वर्मा।

खिलाड़ियों को दी बधाई, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

खिलाड़ियों की इस सफलता पर कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी अभिषेक कुमार, नेशनल रेफरी आईशानी सक्सेना, दयावंती, हर्षित शर्मा और इंद्रजीत सिंह सहित अभिभावक ऋषि राज धाकर, पूर्णिमा विश्वकर्मा, सोनाली मालव, हिना साहू एवं भानुप्रिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन
अध्यक्ष: अनिल कुमार
संपर्क: 9829164423

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar