Monday, October 12, 2026

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

Oplus_131072

जयपुर | शाबाश इंडिया।

महारानी फार्म स्थित गायत्री नगर में मुनि संघ वैय्यावृत्ति महिला समूह की ओर से ‘मेरा काम, मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारंभ 12 अक्टूबर को आदिनाथ भवन में किया गया। राजेंद्र कुमार जैन गोदिया परिवार ने उद्घाटन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

संयोजक प्रमिला शाह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 12 और 13 अक्टूबर को प्रतिदिन रात्रि 8 बजे तक चलेगी। इसमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों और उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं।

उद्घाटन अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, मंत्री राजेश वोहरा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वरिष्ठ एडवोकेट विमल कुमार जैन और श्रेष्ठी आलोक शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में लगभग 40 स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सामग्री प्रदर्शित की गई। समाजजनों ने स्टॉलों का अवलोकन किया, आवश्यकतानुसार खरीदारी की और आयोजकों की इस पहल की सराहना की। प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनके कार्यों को पहचान दिलाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रेषक: उदयभान जैन, जयपुर

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar