Friday, October 2, 2026

IIIM में R.I.D.E. कार्यक्रम के तहत रोड-सेफ्टी बाइक रैली, 100 राइडर्स ने दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

जयपुर | शाबाश इंडिया।

मानसरोवर स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में शनिवार को ‘R.I.D.E. – Resilience, Integrity, Discipline, Endurance’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘Resilience in Mind, Responsibility on the Road’ थीम पर हुए कार्यक्रम में जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने, उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने तथा सड़क पर जिम्मेदार और सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ‘Resilience – Experiences, Challenges and Lessons from Different Walks of Life’ विषय पर पैनल चर्चा हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और उनसे मिली सीख साझा की। पैनल में डॉ. नरेश गोयल, मोहम्मद मुजाहिद कुरैशी, विजय बत्रा, विक्रांत कपूर, कर्नल रमन दहदा, राकेश सिंह राठौड़, श्वेता दहदा, डॉ. दीपम शर्मा, पीयूष सोनी जैन और डॉ. साहिल सिंघल शामिल रहे।

विशेषज्ञों ने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। चर्चा के दौरान दृढ़ता, ईमानदारी, अनुशासन और धैर्य को व्यक्तिगत विकास के साथ जिम्मेदार सामाजिक व्यवहार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने और अपने व्यवहार में जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

पैनल चर्चा के बाद राइडर्स के लिए रोड-सेफ्टी एवं राइडर ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित मार्ग पर अनुशासन और सुरक्षित राइडिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। इसके बाद फ्लैग-ऑफ के साथ बाइक रैली रवाना हुई।

रैली इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट से मध्यम मार्ग होते हुए सिटी पार्क, जयपुर पहुंची। रैली में Indian Maverick Riders के राइडर्स के साथ IIIM के विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों (Alumni) ने भी सहभागिता की। आयोजन में मैवरिक के करीब 100 राइडर्स ने IIIM कॉलेज, मानसरोवर से सिटी पार्क तक बाइक राइड कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से R.I.D.E. के चार मूल विचार—Resilience, Integrity, Discipline और Endurance—को जीवन तथा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार से जोड़ा गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और समाज में दृढ़ता के साथ सड़क सुरक्षा, जिम्मेदारी, अनुशासन और सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar