Friday, September 18, 2026

‘सती अनंतमति’ नाटक के भावपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

अजमेर | शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन समाज के महापर्व दशलक्षण धर्म के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग की सर्वोदय इकाई द्वारा सोनी जी की नसियां में ‘सती अनंतमति’ नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक में सती अनंतमति के त्याग, क्षमा, संयम और धर्म पर दृढ़ रहने की प्रेरणादायक कथा को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी एवं युवा संभाग अध्यक्ष सोनिका भैसा ने बताया कि नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यक्ति अपने नियम और धर्म पर अडिग रहे तो बड़ी से बड़ी विपदा का भी सामना किया जा सकता है।

श्री दिगंबर जैन सिद्धकूट चैत्यालय टेम्पल ट्रस्ट अजमेर (सोनी जी की नसियां) के ट्रस्टी प्रमोद सोनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में संस्कारों और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।

मंत्री सुषमा पाटनी ने बताया कि नाटिका में मधु जैन, रेणु पाटनी, प्रिया पाटनी, डिंपी बड़जात्या, अंजू पाटनी, साधना पाटनी, संगीता पाटनी, अरुण जैन, अरिहंत जैन, आराध्य जैन, ऐशना जैन, मोनिका कासलीवाल, मोनिका सुरलाया, इंदिरा कासलीवाल, रेणु सोगानी एवं तनु श्री ने प्रभावशाली अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।

मंत्री रिंकू कासलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, ललित पांड्या, लोकेश ढीलवारी, मनीष पाटनी सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महिला महासमिति द्वारा प्रस्तुत धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा धर्म को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सर्वोदय कॉलोनी इकाई अध्यक्ष अनामिका सुरलाया ने बताया कि समाजश्रेष्ठी श्री प्रमोद प्रतिभा सोनी के कर-कमलों से सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar