
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर पब्लिक स्कूल के युवा मुक्केबाजों ने CBSE वेस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता 12 से 16 सितंबर 2026 तक महाराजा पब्लिक स्कूल, बेला, मध्य प्रदेश में आयोजित हुई।
विद्यालय के कक्षा XI के छात्र पार्थ नैनवा ने अंडर-19 के 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर पार्थ ने CBSE राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भी क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 11 अक्टूबर 2026 तक RBSM पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होगी।
वहीं, कक्षा VI के छात्र मोहिल सैनी ने अंडर-14 के 42–44 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन और खेल भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, साहस और दृढ़ संकल्प ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय परिवार ने पार्थ नैनवा को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


