Wednesday, September 16, 2026

निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 131 रोगी हुए लाभान्वित, 17 नए मरीजों का भी हुआ उपचार

गुलाबपुरा | शाबाश इंडिया।

श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति, गुलाबपुरा की ओर से माह के तृतीय मंगलवार को आयोजित नियमित निशुल्क मिर्गी रोग शिविर मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को संस्था परिसर में संपन्न हुआ। शिविर में 17 नए मरीजों सहित कुल 131 रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया कि शिविर के लाभार्थी आरिव मारू, पुत्र ईशा अजय मारू, दुबई रहे। शिविर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे सितंबर माह की भोजन सेवा सत्यदेवी पाराशर की पुण्य स्मृति में श्यामसुंदर, संजय कुमार, सतीश कुमार एवं संदीप कुमार पाराशर, श्याम मिष्ठान भंडार, गुलाबपुरा की ओर से की जा रही है। इस भोजन सेवा का 250 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

शिविर में रामलाल ने मरीजों एवं उनके परिजनों को मिर्गी रोग के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के उपायों और नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल, मदनलाल लोढ़ा, शांतिलाल डांगी, दिनेश जोशी, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का संचालन रामलाल ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar