
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जैन सोशल ग्रुप ‘कैपिटल’ परिवार की ओर से रविवार, 6 सितंबर को बड़के बालाजी स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भव्य विधान पूजन एवं स्नेह मिलन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। विधानाचार्य श्री अजीत जी के निर्देशन में विधान संपन्न हुआ। श्री महावीर जी से पधारीं सुश्री पलक जैन की मधुर वाणी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एकरूप परिधानों में सजी इंद्राणियों एवं केसरिया परिधान में विराजमान इंद्रों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

विभिन्न धार्मिक क्रियाओं में साड़ी पुण्यार्जक श्री विनय–श्रीमती स्नेहलता सोगानी, सौधर्म इंद्र श्री नीरज–श्रीमती सोनिया जैन, कुबेर इंद्र श्री राजकुमार–श्रीमती संतोष काला, ईशान इंद्र श्री नवीन–श्रीमती नीना गंगवाल, सानत कुमार इंद्र श्री महावीर–श्रीमती उषा झांझरी, माहेंद्र इंद्र श्री राकेश–श्रीमती शर्मिला पापड़ीवाल तथा शांतिधारा पुण्यार्जक श्री राजेंद्र–श्रीमती मधुलिका जैन रहे। दीप प्रज्वलन श्री राजकुमार–श्री शुभम बड़जात्या द्वारा किया गया, जबकि पूजन सामग्री श्री प्रमोद–श्रीमती सुनीता जैन द्वारा उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान अंताक्षरी के लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया तथा टीम का सम्मान किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने वाले पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश जी ठोलिया एवं श्री अमर जी जैन का भी स्वागत किया गया। प्रातः अल्पाहार एवं सायंकाल दाल-बाटी-चूरमा की गोठ की व्यवस्था के लिए पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश जी ठोलिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन संयोजक श्री वीरेंद्र–श्रीमती सुनीता काला एवं श्री राजकुमार बड़जात्या रहे। सह-संयोजकों श्री नवीन–श्रीमती नीना गंगवाल, श्री जय कुमार–श्रीमती सरला, श्री ऋषभ–श्रीमती निशा, श्री राजेश–श्रीमती वंदना, श्री सुकुमार–श्रीमती रेखा एवं श्री गिरीश–श्रीमती सोमा सहित श्री सुधीर–श्रीमती अलका गोधा, श्री नीरज–श्रीमती सोनिया जैन तथा समस्त सहयोगी सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।
अध्यक्ष श्री राजकुमार काला एवं श्रीमती संतोष काला ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया।


