
उदयपुर | शाबाश इंडिया।
किसी की स्मृति को जीवंत रखने का सबसे सार्थक तरीका मानव जीवन की रक्षा से जुड़ना है। इसी भावना के साथ लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव की ओर से स्वर्गीय मयंक सिंह पंवार की पुण्य स्मृति में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन फील्ड क्लब में किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 68 यूनिट रक्तदान किया और सेवा एवं संवेदना का संदेश दिया।
आयोजन के दौरान युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं ने कहा कि जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जीवनदान से कम नहीं है। स्वर्गीय मयंक सिंह पंवार की स्मृति में आयोजित इस सेवा गतिविधि ने उनकी पुण्य स्मृति को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव के सेक्रेटरी लायन सी.पी. शर्मा, लायन अंजुला अग्रवाल, लायन रेखा रानी जैन, लायन बिमल जैन एवं लायन महेश शर्मा सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
क्लब पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं मानव कल्याण से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट/फोटो: अमित शर्मा


