Tuesday, September 8, 2026

अपार जनसमर्थन के बीच राजेश अरिहंत ने किया जनसंपर्क, वार्ड का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

जयपुर | शाबाश इंडिया।

नगर परिषद चुनाव 2026 के तहत विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 31, पुरानी टोंक से कांग्रेस पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशी राजेश अरिहंत ने सोमवार को वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान वार्ड की बहुरानी महिला मंडल की महिलाओं ने राजेश अरिहंत का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने प्रचार अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए उनके साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और राजेश अरिहंत के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान जोशियों का मोहल्ला, छीपों का मोहल्ला, अहीरों का मोहल्ला, गुर्जरों का मोहल्ला, बमोर गेट, लोहारों का मोहल्ला एवं बलाइयों की गुवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं से संवाद किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने राजेश अरिहंत को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया तथा अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

राजेश अरिहंत ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में नियमित सफाई, स्वच्छता, रोड लाइट, पेयजल तथा नगर परिषद के अधीन आने वाले अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जाएगा। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्ड में विशेष कर्मचारियों की नियुक्ति करवाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि पार्षद बनने के बाद सरकार से मिलने वाले वेतन को भी वार्ड के विकास कार्यों में खर्च करेंगे। वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात कही और कहा कि वार्ड के विकास एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यदि उन्हें अपनी जेब से भी पैसा खर्च करना पड़ेगा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

राजेश अरिहंत ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar