
जयपुर | शाबाश इंडिया।
पावन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े के साथ आत्मीय भेंट कर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्री समग्र जैन समाज भारत महासंघ की ओर से राज्यपाल महोदय को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।
साहिल जैन, रक्षा जैन एवं छाया जैन परिवार की ओर से हुई यह आत्मीय भेंट अत्यंत स्मरणीय एवं गौरवपूर्ण रही। इस दौरान सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
श्री समग्र जैन समाज भारत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल जैन ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
साहिल जैन
राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री समग्र जैन समाज भारत महासंघ


