Monday, August 24, 2026

श्री वीर सेवक मंडल का सम्मान समारोह एवं गोठ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

एक शतक से अधिक पुरानी स्वयंसेवी संस्था श्री वीर सेवक मंडल जयपुर द्वारा सम्मान समारोह एवं मंडल के सदस्यों व उनके परिवारजनों की सामूहिक गोठ का आयोजन रविवार को संघीजी की नसियां, आगरा रोड पर हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

मंडल के अध्यक्ष महेश काला एवं मंत्री भानु छाबड़ा ने बताया कि गोठ संयोजक योगेश टोडरका के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात भजन संध्या के साथ हुई।

रविवार दोपहर खेलकूद संयोजक प्रदीप गोधा के निर्देशन में सदस्यों एवं परिवारजनों के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ।

मंडल के संयुक्त मंत्री सुरेश भोंच ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी दीपक-पायल बिलाला रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी विपिन-प्रियंका काला ने की। समारोह में दीप प्रज्वलन समाजसेवी राकेश-स्वाति नेकीवाला ने किया।

समारोह में पिछले कई वर्षों से मंडल द्वारा संचालित स्वयंसेवी व्यवस्थाओं में सक्रियता से उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले स्वयंसेवक अशोक पाटोदी एवं प्रदीप ठोलिया का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

गोठ संयोजक योगेश टोडरका ने बताया कि कार्यक्रम में नरेश कुमार सेठी, सुधांशु कासलीवाल, हेमंत सोगानी, राजकुमार कोठारी, अशोक चांदवाड, अनिल दीवान, सुभाषचंद जौहरी, शैलेन्द्र गोधा, आलोक जैन, रुपिन काला, अशोक नेता, विजय टोंग्या, राजेंद्र शेखर, एडवोकेट सुधीर जैन, सुभाष पाण्डया, दर्शन जैन, राकेश छाबड़ा, शरद बाकलीवाल, महेश बाकलीवाल, नरेश कासलीवाल, अखिलेश गंगवाल, अरुण कोडीवाल, मितेश ठोलिया, सिद्धार्थ जैन, डॉ. विनोद शाह, कैलाश चंद गोधा, बाबूलाल बाकलीवाल, पूनम बाकलीवाल, रमेश वैद, ओम बडजात्या सहित बड़ी संख्या में मंडल के स्वयंसेवक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

मंच संचालन योगेश टोडरका ने किया, जबकि अंत में मंत्री भानु छाबड़ा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के पश्चात सभी ने दाल-बाटी-चूरमा के सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

सायंकाल सामूहिक आरती के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar