
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जयपुर। बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का एक दल तीर्थ यात्रा एवं दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जयपुर से रवाना होगा। छह दिवसीय यह यात्रा दल 20 अगस्त की रात्रि को वापस जयपुर लौटेगा।
यात्रा के दौरान दल के सदस्य तिरंगा झंडा तथा जैन धर्म की ध्वजा लेकर चलेंगे। यात्रा का उद्देश्य आपसी सहयोग, समन्वय, एकता एवं जैन धर्म के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
यात्रा दल जयपुर से रवाना होकर ज्ञानतीर्थ मुरैना, टिकटोली, सिंहोनिया, गोपाचल, स्वर्ण मंदिर ग्वालियर, सोनागिरजी, गोलाकोट, पचराई, ललितपुर, देवगढ़, थूवोनजी, अशोकनगर, गुना, बजरंगगढ़, चांदखेड़ी, झालरापाटन एवं केशवरायपाटन सहित विभिन्न तीर्थ एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा करेगा।
दल के मुख्य सदस्यों में पी.सी. जैन (सी-स्कीम), आर.के. जैन एवं सरला जैन, अभिनंदन एवं पुष्पां जैन, मुनेन्द्र एवं ज्योति जैन, महावीर एवं मंजू जैन सेवावाले, नीरज एवं अंजू सेठी, वीरेंद्र एवं प्रेम कासलीवाल, वीरेंद्र एवं सुनीला वोहरा तथा संघपति महेंद्र एवं विमला जैन शामिल हैं।
बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ द्वारा इससे पूर्व भी धार्मिक यात्राओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। संघ के सदस्यों ने प्रस्तावित यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय संपन्न होने की शुभकामना व्यक्त की।
महावीर जैन सेवावाले
जयपुर
13 अगस्त 2026


