Friday, August 14, 2026

आधुनिक तकनीक से संवरेगी मुस्कान और खूबसूरती, फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री का आगाज

उदयपुर | शाबाश इंडिया।

उदयपुर। झीलों की नगरी में अब दंत चिकित्सा और आधुनिक सौंदर्य उपचार की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। शहर में फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री के अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित यह केंद्र दंत चिकित्सा के साथ एस्थेटिक मेडिसिन एवं उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने से जुड़े उपचारों के लिए विकसित किया गया है।

केंद्र में आधुनिक तकनीक और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) से मान्यता प्राप्त हाई-टेक मशीनों के माध्यम से विभिन्न उपचार किए जाएंगे। यहां सामान्य एवं विशेषज्ञ दंत चिकित्सा के अलावा लेजर तकनीक से अनचाहे बाल हटाने, चेहरे की खूबसूरती निखारने से जुड़े उपचार, त्वचा संबंधी विभिन्न एस्थेटिक प्रक्रियाएं, उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने वाले उपचार तथा सौंदर्य संबंधी प्लास्टिक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री की खासियत विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं का एक ही केंद्र पर उपलब्ध होना है। इससे मरीजों को अलग-अलग उपचार एवं परामर्श के लिए विभिन्न स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। केंद्र में बाल एवं शिशु दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग अग्रवाल की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। डॉ. अग्रवाल पिछले कई वर्षों से उदयपुर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।

डॉ. गरिमा अग्रवाल और डॉ. चिराग अग्रवाल ने उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने से संबंधित चिकित्सा विज्ञान में यूरोप से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आधुनिक एस्थेटिक मेडिसिन की तकनीकों और उपचार पद्धतियों को केंद्र की सेवाओं में शामिल किया गया है।

केंद्र प्रबंधन के अनुसार चिकित्सा सेवाओं में तकनीक के साथ सुरक्षित उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और गुणवत्तापूर्ण देखभाल को प्राथमिकता दी जाएगी। मरीज की आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

फर्नवेह्स एस्थेटिक्स एंड डेंटिस्ट्री का शुभारंभ उदयपुर में दंत चिकित्सा, त्वचा एवं सौंदर्य उपचार तथा एस्थेटिक मेडिसिन के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल माना जा रहा है। इससे शहरवासियों को आधुनिक तकनीक आधारित उपचार और विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

रिपोर्ट एवं फोटो: राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar