
जयपुर | शाबाश इंडिया।
दिगंबर जैन महासमिति महिलांचल राजस्थान के तत्वावधान में 11वाँ मासिक अभिषेक, पूजन एवं विधान कार्यक्रम श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय (गोटे वाला मंदिर), जयपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन महिलांचल अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला बिंदायका के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सुनीता गंगवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती मधु जैन, श्रीमती सुलोचना जैन, श्रीमती रानी बोहरा एवं श्रीमती संजना जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पूजन-विधान का आयोजन संरक्षक प्रेमचंद बाकलीवाल एवं श्रीमती निशा शाह के सहयोग से सम्पन्न हुआ। वहीं पुण्यार्जक परिवार प्रमोद पाटनी–श्रीमती राजकुमारी पाटनी, अमित पाटनी, आलोक पाटनी तथा एडवोकेट अंकुर–करिश्मा पाटनी के धर्मनिष्ठ संकल्प एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। समाज की ओर से पुण्यार्जक परिवार का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या एवं श्रीमती सीमा बड़जात्या का समन्वय विशेष रूप से सराहनीय रहा।
इस अवसर पर शाबाश इंडिया के संपादक राकेश गोदिका, नवकार ग्रुप के अध्यक्ष मोहनलाल गंगवाल, पूज्य पंडित रमेश गंगवाल, पंडित दीपक, सम्यक ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष महावीर बिंदायका, लश्कर पटौदी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मधु हाड़ा, श्रीमती सपना जैन, श्रीमती इंदिरा जैन, श्रीमती सुलोचना चांदवाड़ एवं श्रीमती मैना जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर महिलांचल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका ने सभी अतिथियों, पुण्यार्जक परिवार, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और धर्मभावना का प्रेरक उदाहरण बन सका।


