Tuesday, July 28, 2026

स्वर संधि अंताक्षरी में मैत्री ग्रुप विजेता, वीर ग्रुप उपविजेता

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की जयपुर रीजन स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भट्टारक जी की नसियां स्थित इंद्रलोक सभागार में सम्पन्न हुआ। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गुलाबी नगर के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जयपुर रीजन के विभिन्न ग्रुपों की 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सायं 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक चले इस संगीतमय आयोजन में लाइव म्यूजिकल बैंड की मधुर प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं भक्तामर स्तोत्र के 26वें श्लोक के वाचन के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरपर्सन श्रीमती नीता-जंबू जैन धवल, राष्ट्रीय संयोजक नवीन-संगीता जैन, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव राजेश-सीमा बड़जात्या, राष्ट्रीय महासचिव सलाहकार अतुल-नीलिमा बिलाला सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जयपुर रीजन सचिव नीरज जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर मेन, गुलाबी नगर, नवकार ए, नवकार बी, नवकार सी, मैत्री, डायमंड, संगिनी फॉरेवर, सम्यक, वीर, सन्मति ए एवं सन्मति बी की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों के बीच छह चरणों में रोमांचक मुकाबले हुए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दो टीमों को विजेता एवं उपविजेता घोषित किया गया, जो आगामी 9 अगस्त को ग्वालियर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में जयपुर रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता में मैत्री ग्रुप की सोनल पाटनी एवं शशि रानी जैन की टीम विजेता बनी, जबकि वीर ग्रुप की शशि जैन एवं अंकित छाबड़ा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण की निष्पक्ष अंक गणना डॉ. इंद्र कुमार जैन एवं धनु कुमार जैन द्वारा की गई।

रीजन अध्यक्ष सुनील बज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठनात्मक एकता, सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गुलाबी नगर ग्रुप की अध्यक्षा सुशीला-विनोद बड़जात्या एवं सचिव महावीर कुमार-श्रीमती मुन्ना देवी पांड्या का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में संगीत, मनोरंजन और संगठनात्मक एकता का अनुपम संगम देखने को मिला।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar