Saturday, July 25, 2026

लायंस क्लब जयपुर के अध्यक्ष बने अशोक जैन, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

जयपुर | शाबाश इंडिया।

लायंस क्लब जयपुर का वर्ष 2026-27 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह टोंक रोड स्थित होटल अनंततारा में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष वशिष्ठ मुख्य अतिथि, अजय गंगवाल विशिष्ट अतिथि, आर.एस. मदान मुख्य वक्ता तथा अशोक जैन कोटलर समन्वयक के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में अशोक जैन ने अध्यक्ष, सुनील जैन ने सचिव तथा मुकेश जैन ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इंस्टॉलेशन ऑफिसर अंजना जैन ने नई कार्यकारिणी एवं नवसदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, णमोकार मंत्र एवं ध्वज वंदना के साथ हुआ। पूर्व उपाध्यक्ष अक्षत पाटनी ने गत वर्ष के सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के क्षेत्र में नए प्रकल्प संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष वशिष्ठ एवं मुख्य वक्ता आर.एस. मदान ने अपने उद्बोधन में नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण समारोह का समन्वय डॉ. रेखा जैन, इंदु जैन, श्वेता कोटावाला, कमल लोचन एवं हरेश पाटनी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन रमेश जैन ने किया, जबकि मंच संचालन हरेश पाटनी एवं आलोक हीरावत ने किया। अंत में अशोक जैन कोटलर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar