Thursday, July 23, 2026

जनकपुरी में चतुर्मास कलश स्थापना महोत्सव के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

जयपुर | शाबाश इंडिया।

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, जनकपुरी–ज्योतिनगर में आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के 28वें पावन वर्षयोग–2026 के उपलक्ष्य में आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले मंगल कलश स्थापना महोत्सव के पोस्टर का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मूलनायक भगवान श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी के श्रीचरणों में पोस्टर अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में पोस्टर का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में चातुर्मास, संयम एवं धर्म प्रभावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक श्रद्धालुओं से धर्माराधना में सहभागी बनने का आह्वान किया।

विमोचन कार्यक्रम में वर्षयोग समिति, मंदिर प्रबंध समिति, महिला मंडल, जैन युवा मंच तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने 26 जुलाई 2026, रविवार प्रातः 8:00 बजे आयोजित होने वाले मंगल कलश स्थापना महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में वर्षयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक धर्मप्रेमियों तक निमंत्रण पहुंचाने का आग्रह किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar