Friday, March 13, 2026

मानव सेवार्थ महा-रक्तदान शिविर संपन्न: आदिनाथ जयंती पर ‘रक्तवीरों’ ने पेश की सेवा की मिसाल

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और के.एम.टी. के संयुक्त तत्वावधान में 188 यूनिट रक्त संग्रहित

जयपुर। भगवान महावीर के 2625वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती’ तक आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में गुरुवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। यह आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन (जयपुर) के मार्गदर्शन, सन्मति ग्रुप के सहयोग तथा वीर ग्रुप एवं के.एम. ट्रांस लॉजिस्टिक के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया गया।

दो केंद्रों पर हुआ रक्तदान: यह जीवन रक्षक शिविर भांकरोटा एवं गिदानी (मौजमाबाद) स्थित कार्यालयों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित हुआ। इस पुनीत कार्य में एस.डी.एम.एच., स्वास्थ्य कल्याण एवं अर्जुन रक्त कोष (ब्लड बैंक) के चिकित्सा दलों द्वारा कुल 188 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

निदेशक ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल: शिविर संयोजक एवं जयपुर रीजन के सचिव डॉ. नीरज जैन ने बताया कि रक्तदान के प्रति उत्साह जगाने हेतु के.एम.टी. के निदेशक श्री अमित चांदवाड़ ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में पधारे सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा संवर्धन हेतु अल्पाहार व व्यंजनों की समुचित व्यवस्था की गई।

प्रमुख सहयोग एवं सहभागिता: इस महा-रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कमल कुमार चांदवाड़, प्रभाचंद चांदवाड़, नरेश चांदवाड़ सहित मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या, राकेश गोदिका, राकेश संघी, अनिल रावंका और कमल ठोलिया का विशेष सहयोग रहा। साथ ही आसपास के कार्यालयों से आए कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शिविर के समापन पर रक्त संग्रहण करने वाले चिकित्सा दलों का के.एम.टी. परिवार की ओर से विशेष अभिनंदन किया गया।

Previous article
Next article
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar