जयपुर/सावरदा: दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल एवं महिलांचल राजस्थान के तत्वावधान में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को ग्राम सावरदा स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में छठा मासिक अभिषेक एवं भगवान धर्मनाथ विधान अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
धार्मिक यात्रा एवं दर्शन

महासमिति की लगभग 70 सदस्याओं ने प्रातः 7:00 बजे जयपुर से सावरदा के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में नरेना जी एवं आकोदा जी तीर्थों के दर्शन कर सभी ने धर्मलाभ प्राप्त किया। बस यात्रा के दौरान भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
विधान की मांगलिक क्रियाएं
सावरदा पहुँचकर आयोजित संगीतमय विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम की मुख्य मांगलिक क्रियाएं निम्नवत रहीं:
- दीप प्रज्वलन: श्रीमती मिश्रा देवी छाबड़ा
- शांतिधारा: श्री मुकेश जी पाटनी
- मुख्य कलश स्थापना: श्रीमती सुनीता गंगवाल
- मंडल जी पर प्रथम अर्घ्य: श्रीमती अनीता जी जैन
- मंगलाचरण: कु. रिद्धिमा जैन
संगठन और सहभागिता

अंचल कार्याध्यक्ष राजेश जी बड़जात्या के मुख्य समन्वय और राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र जी पांड्या के परामर्श में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलांचल अध्यक्षा शकुंतला बिंदायका, मंत्री सुनीता जैन/सुनीता गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन की मुख्य भूमिका रही। बस व्यवस्था में शीला जी, मधु जी एवं बीना शाह, पुष्पा बिलाला सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर महावीर जी बिंदायका, रमेश जी गंगवाल, वीरेंद्र जी और पवन जी कासलीवाल जैसे गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन महासमिति की एकता, अनुशासन और आध्यात्मिक समर्पण का एक अनुपम उदाहरण सिद्ध हुआ।


