जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘स्वस्तिक’ ने नव वर्ष 2026 का मंगल आगाज आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सद्भाव के साथ किया। ‘वेलकम-2026’ कार्यक्रम का आयोजन चूल्हिरी जैन मंदिर में सामूहिक पूजा और आरती के साथ भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति ग्रुप के अध्यक्ष सतीश बाकलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 40 सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा और मुकुट धारण कर भगवान की सामूहिक आराधना की और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती स्नेहलता जी जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगीता जी सोनी ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से पूजा की समस्त क्रियाएं संपन्न करवाईं।
सम्मान और नवीन सदस्यों का स्वागत इस अवसर पर ग्रुप में शामिल हुए नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही, जिन सदस्यों की जन्मतिथि और विवाह की वर्षगांठ थी, उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। ग्रुप की ओर से सभी सदस्यों को नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष भेंट प्रदान की गई। भेंट वितरण में किशोर जी ठोलिया और अशोक जी जैन (चांदवड) ने सहयोग किया।
यादगार पल और सामूहिक सहभोज पूरे कार्यक्रम के सुंदर दृश्यों को प्रदीप जी सोनी ने छायाचित्रों के माध्यम से संजोया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक चित्र खिंचवाया। स्वादिष्ट और शुद्ध सात्विक भोजन के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।
अध्यक्ष सतीश बाकलीवाल ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के संगठित और संस्कारवान आयोजनों का संकल्प दोहराया।


