जयपुर। श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर श्री दिगंबर जैन मंदिर एसएफएस न्यू सांगानेर रोड में आयोजित किया गया। शिविर डॉक्टर एस सी बोहरा साहब के मार्गदर्शन में लगाया गया। जिसमें डॉक्टर बोहरा साहब के अतिरिक्त डॉ कुसुम सांघी एवं ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर प्रदीप जैन बाकलीवाल, सुरेश लुहाड़िया, प्रभारी श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र एवं विजन डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधक बृजपाल ने भाग लिया।कैंप में आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज के संग के समस्त साधूगण एवं साध्वीयों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई।
इस अवसर पर आचार्य श्री ने श्री आदिनाथ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न


