नोएडा। भीलवाड़ा के मास्टर ओनिक जैन ने T-series Academy नोएडा में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में निर्णायक गुरु संजय विद्यार्थि और इंद्रेश जी मिश्रा (T-series) रहे। मास्टर ओनिक जैन को अकादमी द्वारा STAR KID के सम्मान से नवाजा गया। मास्टर ओनिक पिछले 6 वर्ष से शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं इनके गुरु श्री विद्या शंकर जी किन्नरया (swarangan Academy भीलवाड़ा) रहे हैं, वर्तमान में अभी T- Series academy Noida में अपना संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ओनिक पूर्व में भी कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं साथ ही Bharat mandpam देहली में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। मास्टर ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं संगीत गुरुओं एवं परिवार को दिया।
मास्टर ओनिक जैन ने टी सीरीज संगीत प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया


