इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ का नेत्र जाँच शिविर
आज़ाद शेरवानी। शाबाश इंडिया। कोटा। इनरव्हील क्लब ऑफ़ कोटा नॉर्थ द्वारा सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए विवेकानन्द नगर के सेवा धाम वृद्धाश्रम में नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य गुरप्रीत आनंद के सौजन्य से संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष प्रमिला पारीक व सचिव रजनी अरोड़ा ने बताया कि शिविर में 25 वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसे सरोया आई हॉस्पिटल, कोटा के कैटरेक्ट विशेषज्ञ डॉ.अर्णव सरोया एवं उनकी मेडिकल टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता व तत्परता के साथ सम्पन्न किया। जाँच के दौरान 20 व्यक्तियों में मोतियाबिंद एवं संबंधित नेत्र समस्याएँ चिन्हित की गईं, जिन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया है।
इन सभी चिन्हित लाभार्थियों के मोतियाबिंद एवं अन्य आवश्यक नेत्र ऑपरेशन आगामी दिनों में इनरव्हील क्लब ऑफ़ कोटा नॉर्थ द्वारा करवाए जाएंगे क्लब ने सभी लाभार्थियों को निःशुल्क ऑपरेशन एवं संपूर्ण सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया। सेवा, सहानुभूति और सामाजिक उत्तरदायित्व के इस महत्वपूर्ण कदम ने वृद्धाश्रम के निवासियों के जीवन में नई आशा और रोशनी का संचार किया है।


