जयपुर। श्री मुनिसुव्रतनाथ फाउंडेशन की जीव दया कमेटी ने श्योपुर के सेंट जूड इंडिया चाइल्ड केयर संस्थान में कैंसर से जूझ रहे बच्चों के साथ एक प्रेरणादायक दिन बिताया। समन्वयक अभिषेक सांघी ने बताया कि सदस्यों ने बच्चों में सकारात्मकता और उत्साह भरने के उद्देश्य से उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मैना गंगवाल ने बताया कि बच्चों के लिए स्टेशनरी, फल समेत विभिन्न उपयोगी उपहार वितरित किए गए।
डॉ ऋतु बड़जात्या ने फाउंडेशन के अंतर्गत सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ प्रीति, पूजा, पायल, सुशीला, श्वेता, परिधि, मधु, आशा, नीतू समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और टीम मेंबर्स को हस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर आभार व्यक्त किया, जिससे सभी सदस्य भावुक हो गए। सेंट जूड संस्थान प्रभारी मुकेश ने फाउंडेशन के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई किरण ला सकते हैं।


