Thursday, March 5, 2026

आपात स्थिति में जीवन बचाने की सीखी प्रक्रिया, बेसिक लाईफ सपोर्ट सीपीआर पर हुई कार्यशाला

जयपुर। एसएमएस अस्पताल के स्किल लेब ट्रोमा सेन्टर में रविवार को मानव कल्याण के लिए समर्पित अर्हम फ़ाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के सहयोग से CPR और BLS जीवन रक्षक तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैंसठ से अधिक लोगों ने भाग लेकर जीवन रक्षक कौशलों का विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आम जनता को ऐसी आवश्यक तकनीकें सिखाना था, जिनकी मदद से आपात स्थिति में किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी किया। कार्यक्रम संयोजक नीरज गंगवाल और राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में यह कार्यक्रम अत्यंत सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण समाज को अधिक सुरक्षित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के तत्वावधान में सवाई मान सिंह चिकित्सालय के ट्रोमा सेन्टर स्थित स्किल सेन्टर में आयोजित इस बेसिक लाईफ सपोर्ट (बीएलएस) एवं कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)जीवन रक्षक तकनीक को प्रेक्टिकल के माध्यम से राष्ट्रपति अवार्ड द्वारा सम्मानित मास्टर ट्रेनर एवं प्रभारी राजकुमार राजपाल एवं राधेलाल शर्मा ने सिखाया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के समय अपने आप को सुरक्षित रखते हुए कैसे दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को शिफ्ट करेंगे और साथ ही कार्डियक अरेस्ट होने पर सीपीआर कैसे किसी की जान बचाने के लिए कारगर होता है, विस्तार से समझाया। साथ ही मास्टर ट्रेनर विजेंद्र गुप्ता , राकेश जागा और सीनू सिंघल द्वारा प्रायोगिक रूप से सभी को सीपीआर सिखाया गया। मुख्य समन्वयक रोटेरियन नीरज गंगवाल ने बताया कि रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के तत्वावधान में 27 जुलाई, 2024 से प्रतिमाह तीन से चार ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कार्यशाला में सिखाई गई जीवन रक्षक तकनीकें आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के लिए उपयोग की जाती है।

यह प्रशिक्षण हृदय गति रुकने, पानी में डूबने, सांप द्वारा काटने, बिजली के करन्ट का झटका लगने, घुटन या श्वसन मार्ग में रुकावट, दुर्घटना होने पर फर्स्ट एड देने जैसी आपदाओं के दौरान बहुत ही उपयोगी साबित होती है। रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गोधा ने बताया कि रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के सदस्यों के अलावा जैन सोश्यल ग्रुप्स, रोटरी क्लब बापूनगर, जीतो, लायंस क्लब, प्रज्ञा इंस्टीट्यूट, एल बी एस कालेज, आई आई एस कालेज, चार्टर्ड अकाउंटेंटस, आरोग्य भारती के सदस्य, होम्योपैथी एवं यूनानी काॅलेज के छात्रों सहित ताज होटल के स्टाफ आदि के 50 से अधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम में 3100 से अधिक व्यक्तियों को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चार घंटे का यह प्रशिक्षण लेने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र भी दिया जाता हैं।
इस ट्रेनिंग के कई लाभ है……

अचानक हृदयगति रुकने पर तुरंत जीवन बचाने की क्षमता।
आपातकालीन स्थिति में मददगार साबित होना।
समाज में “लाइफ-सेवर” बनने का अवसर।
परिवार, मित्र और आमजन की सुरक्षा में योगदान।
सहयोग , आत्मविश्वास और जिम्मेदारी और की भावना में वृद्धि। आपातकालीन परिस्थितियों में फर्स्ट एड की जानकारी व ज्ञान आवश्यक है जिससे व्यक्ति का जीवन डॉक्टर तक पहुंचने तक बचाया जा सके इसके लिए एक्सपर्ट द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। विद्यार्थी गण, पुरुष, महिलाएं एवं अन्य सेवा भावी महानुभावों से निवेदन है कि परिवार, मित्र और आमजन की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुनीत कार्य में योगदान देंना चाहिए ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar