Friday, March 6, 2026

आपकी दृष्टि में जो जेष्ठ श्रेष्ठ है उनके लिए विशेषण लगना सीखें यही तो कला है: मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

नव निर्वाचित रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य पहुंचे मुनिश्री मार्ग दर्शन लेने
मानवीय मूल्यों की रक्षा कर पिड़ित मानवता की सेवा करने वाले का अभिनंदन है –विजय धुर्रा
रेड क्रॉस सोसायटी आपत काल में सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है हम इसे आगे ले जायेंगे-डा जय मंडल

थूवोनजी l आपकी दृष्टि में क्या है जो आपकी दृष्टि में जेष्ठ श्रेष्ठ है उनके लिए विशेषण लगना सीखें यही तो कला है हम उस स्थान विशेष से भी विशेषण लगाकर एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं हमे विशेषण कहा लगाना है l सीखकर उससे जो कुछ भी लेना चाहते हैं वहां से आप ले। आपके लिए एनर्जी मिलना प्रारंभ हो जायेगी जो सर्वे नाश करने की क्षमता रखता हैं उसकी पूजा होने लगती है तो वह भी नकारात्मक से सकारात्मक हो जाता है ये प्रकृति की विशेषता है जव किसी के साथ विशेषण लग जाता है तो वह पावर फुल हो जाता है जैसे सीता राम।राम के साथ शिया को जोड़ दिया तो आपको शक्ति सम्पन्न राम की कृपा मिलेगी एक विशेषण लगा दिया वहीं मंगलिक हो जाती है जिनेन्द्र के साथ जय लगाकर जय जिनेन्द्र करते ही आपको उससे विशेष उपलब्धि होगी उक्त आश्य केउद्गार दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए l
इस अवसर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि आज हमारे बीच मनाव सेवा में समर्पित पिड़ित मानवता की सेवा करने वाले सभी साथियों का में अभिनंदन करता हूं रेड क्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित प्रतिनिधि मंडल पधारा है चेयरमैन डॉ जय मंडल यादव वाइस चेयरमैन राजीव जाट पूर्व चेयरमैन डॉ दीपक मिश्रा मनीष वरखेडा़ संजय रधुवंशी सहित सभी का दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के ओर से हार्दिक अभिनन्दन करता हूं इस दौरान दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र रोकड़िया संजीव श्रागर धर्मेन्द्र रोकड़िया संजीव जैन महामंत्री मनोज भैसरवास कोषाध्यक्ष प्रमोद मंगल दीप मंत्री शैलेन्द्र दददा राजेन्द्र हलवाई प्रदीप रानी जैन प्रचार मंत्री विजय धुर्रा जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद सहित अन्य प्रमुख जनों ने सभी का पीत वस्त्र पगड़ी मालाओं से स्वागत किया l

सेवा करने का मौका मिला है तो हम अपनी पूरी शक्ति लगायेंगे-डा जय मंडल
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ जय मंडल यादव ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव सेवा का संकल्प लेकर हम सब आपके चरणों में आयें थे और आपके आशीर्वाद से सभी को सेवा का मौका जनता ने भारी बहुमत से दिया रेड क्रॉस सोसायटी का मुख्य कार्य आपत काल में चिकित्सा सेवा के साथ के साथ ही पिड़ित मानवता की सेवा करना है और हम सब अपनी पूरी ताकत लगा कर इस काम को करने के लिए तैयार है इसमें हमें आपका मार्गदर्शन मिलता रहे इस दौरान डॉ दीपक मिश्रा ने भी अपनी भावना रखी l यहां हर स्त्री को माता वहन बोला जाता है l उन्होंने कहा कि जव किसी के साथ विशेषण लग जाता है तो वह विशेषता को प्राप्त हो जाता है देव की पूजा नहीं है सच्चे देव लगा दिया पूजा में आप जितने जितने आप विशेषण लगा दिया वहीं आपके लिए मंगलिक होगा l हमारे देश को माता कहा जाता है इसलिए भारत महान है यहां हर नारी में मां दिखती हैवह भारतीय संस्कृति है और जो मां में भी नारी देखता है वह पश्चात संस्कृति है यही विशेषता भारतीय संस्कृति को दुनिया से अलग बनाकर विशेष स्थान दिलाती है स्त्री को मां कहने में कोई बुराई नहीं लेकिन मां को स्त्री कह दिया तो बहुत ग़लत हो जायेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar