Friday, March 6, 2026

आचार्य सुन्दर सागर महाराज एवं उपाध्याय उर्जयन्त सागर मुनिराज का हुआ मंगल मिलन, शांतिधारा में गूंजे जयकारें

जयपुर। एस एफ एस के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रवासरत आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ एवं उपाध्याय उर्जयन्त सागर मुनिराज का भव्य मिलन बुधवार को एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर के बाहर हुआ। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य विमल सागर महाराज के जयकारों आसमान गुंजायमान कर दिया। राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इससे पूर्व उपाध्याय उर्जयन्त सागर मुनिराज मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर महावीर स्वामी से चातुर्मास समापन उपरांत मंगल विहार कर हीरापथ, मध्यम मार्ग, मीरामार्ग, थड़ी मार्केट अग्रवाल फार्म होते हुए एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर के पास लायन्स पैराडाईज पहुचे जहां आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ ने उपाध्याय श्री की मंगल अगवानी करते हुए भव्य मिलन हुआ। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर आसपास के वातावरण को भक्ति मय बना दिया। दोनो संघों के दिगम्बर जैन मंदिर पहुचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमलेश चन्द जैन एवं महामंत्री सोभाग मल जैन के नेतृत्व में आचार्य सुन्दर सागर महाराज एवं उपाध्याय उर्जयन्त सागर मुनिराज का पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की गई। मंदिर दर्शन के बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ। आचार्य सुन्दर सागर महाराज एवं उपाध्याय उर्जयन्त सागर मुनिराज ने मंगल आशीर्वचन दिये। तत्पश्चात उपाध्याय श्री चौमू का बाग स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिए मंगल विहार कर गये। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, संयुक्त मंत्री आर के जैन रेल्वे, कार्यकारिणी सदस्य जिनेन्द्र जैन, वरुण पथ मानसरोवर के दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष एम पी जैन, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, महामंत्री ज्ञान बिलाला, चौमू बाग स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, महामंत्री आशीष पाटनी, श्योपुर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाकलीवाल, दिगम्बर जैन महासमिति के सुरेश जैन बांदीकुई, चौमू बाग जैन मंदिर के पारस मल जैन, विश्व जैन संगठन जयपुर शाखा के बाबू लाल ईटून्दा, मुनि भक्त अरुण बाकलीवाल, शशि बाकलीवाल, श्योपुर निवासी देवांश बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर में हुई शांतिधारा में गूंजे जयकारें
एस एफ एस के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य सुन्दर सागर महाराज, आचार्य शशांक सागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में बुधवार को प्रातः विश्व शांति की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। इससे पूर्व मंत्रोच्चार के साथ श्री जी के अभिषेक किये गये।
शांतिधारा का पुण्यार्जन सोभाग मल जैन परिवार ने किया।

चौमू बाग के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
उपाध्याय उर्जयन्त सागर मुनिराज का बुधवार सायंकाल एस एफ एस के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार हो कर चौमू बाग के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर चौमू बाग मंदिर में प्रवासरत आर्यिका नन्दीश्वर मति माताजी से मंगल मिलन के बाद मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक छाबड़ा तथा महामंत्री आशीष पाटनी के नेतृत्व में उपाध्याय श्री के पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की गई। मंदिर दर्शन के बाद उपाध्याय श्री ने मंगल आशीर्वचन दिये।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar