तीर्थ क्षेत्र के विस्तार विकास में योगदान दे कर पुण्य कमायें –विजय धुर्रा
महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां की दी जानकारी
थूवोनजी –अच्छे कार्य में थकना नहीं कितनी बार फैल हो जाओ पढ़ते रहना सफलता मिलेगी जव भी फ़सल आयेंगी बीज बोने से आयेंगी चाहें सौ साल तक फसल नहीं आयी लेकिन एक सौ एक साल हो जाये फ़सल तो खेत में बीज बपन करने पर ही आयेंगी झूठी आस दे देकर संवरी मां ने तीन हजार साल व्यतीत कर दिये झूठी आस में वह नित्य ही प्रभु चरणों को पाने आंगन बुहार कर फूल विझाया करती झूठी आस में इतना लम्बा समय व्यतीत कर दिया दे देकर झूठी आस रही चलते जाना रे जो राह चुनी है तू चलते जाना रे। मन को समझाते जाना तीन हजार साल तक संवरी अपने मन को समझातीं रही और अंत में एक दिन ऐसा आया कि श्री राम संवरी माता की कुटिया पवित्र करने पहुंच गए आखिर उसने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया इस संसार में, मैं मुझे खोजना है धर्मात्माओ को तीन लोक में कोई स्थान नहीं है हमें खोजना है और उस स्थान पर रहना तीन लोक में कहा सोला का स्थान है उक्त आश्य केउद्गार दर्शनोदयतीर्थ थूवोनजी में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए निर्यापकाचार्य मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए।
तीर्थ विकास का मौका मिला है तो लाभ उठाकर पुण्य कमाते –विजय धुर्रा
इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य निर्यापकाचार्य मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज की असीम अनुकम्पा से दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी का कायाकल्प होने जा रहा है ऐसे अवसर का सभी भक्तों को एवं आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ उठाना है आप नव निर्माण की ओर बढ़ रहे किसी भी कार्य में अपनी शक्ति के अनुसार दान देकर अपनी चंचलता धनराशि का अधिकतम सहयोग करें आप चाहें तो अपने घर परिवार से विचार-विमर्श उपरांत भी हमें अपनी सुईकृतिया भेज सकते हैं तीर्थ क्षेत्र पर चल रहे विकास कार्यों में अपना योगदान दें।

अशोक नगर जैन समाज ने किया पंच कल्याणक महोत्सव के श्री फल भेंट
अशोक नगर की धराधाम पर होने जा रहे श्री मद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ व गजरथ महोत्सव के लिए परम पूज्य निर्यापकाचार्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ को श्री दि जैन पंचायत कमेटी एवं सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से अशोक नगर जैन समाज अशोक राकेश कासंल उपाध्यक्ष अजित वरोदिया प्रदीप तारई महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई महा यज्ञ नायक सौरव बाझल मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा मंत्री संजीव भारिल्य मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार थूवोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री मनोज भैसरवास सहित पंचायत कमेटी के सदस्यों ने श्री फल भेंट कर पंच कल्याणक महोत्सव में अपने सान्निध्य का निवेदन किया इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव आपके पधारने से सभी कार्यों की गति बहुत तेजी हो जायेगी शहर वासी आपके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे आपके विराजमान रहते ही कार्यकर्ता का जोश देखते ही बनता है हम सभी यही प्रार्थना करेंगे कि आपके चरणों नगर की ओर बढ़े।
संसार तो सागर है इसके पास रहकर नारियल मीठा पानी देता है
उन्होंने कहा कि संसार तो सागर है इसे कभी साफ नहीं किया जा सकता सागर असीम है इसकी तह तक जाना सबके वस की बात नहीं है इस सांसर में रहने वाला इतना ज्यादा ठगा जा चुका है कि वह हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहता है राग सहित जग में रूलो मिले सरागी देव नाम भगवान रख लिया भीड़ लगी थी एक व्यक्ति गलत हो सकता है भीड़ गलत नहीं हो सकती महानुभाव अदेव के पास चले जाएं तो वह ऐसा कुछ कर देता है आप बाहर ही नहीं निकल सकते सच्चा देवाधिदेव आपको ना तो बुलाने वाला नही है आप आगे से निकल गये तो पूछने वाला नहीं है कोई आपको मंत्र के द्वारा आपको कव्जे में ले लै तो वह छोड़ने वाला नहीं है अच्छे आदमी भी यदि आतंक वादीयो के चक्कर में फंस गए तो फिर जो आतंकी कहेगा वैसे ही चलना होगा इसलिए हमें ऐसे लोगों से सावधान रहते हैं अपना रास्ता बनाना है।


