Friday, March 6, 2026

चरण पूजन समारोह का भव्य आयोजन

मधुबन l शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी मधुबन स्थित तेरहपंथी कोठी मधुबन में आज आचार्य श्री 108 शान्ति सागर जी महामुनिराज एवं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के 16-16 किलो के चांदी के चरण कमलों का गाजे बाजे के साथ मधुबन में भव्य और ऐतिहासिक जुलुश निकाला गया। जिसमें मुनिराज,माताजी एवं स्थानीय जैन समाज ने हिस्सा लिया उसके बाद चरणों की प्रतिकृति का पूजन मधुबन स्थित तेरहपंथी कोठी के 1008 श्री पुष्पदंतनाथ जिनालय मे निर्यापक मुनि श्री १०८ समता सागरजी मुनिराज संसघ के सानिध्य मे सानंद संपन्न हुआ l

आचार्य श्री ने किया जन कल्याण निर्यापक मुनि श्री १०८ समता सागरजी मुनिराज ने कहा कि आचार्य श्री ने आत्म कल्याण के साथ जनकल्याण के कार्य किए इंडिया नहीं भारत बोलो का उनका नारा चरितार्थ हो रहा हैं उनके बालिका शिक्षा एवं गौ संरक्षण की प्रेरणा से लाखों गौवंश की सेवा की जा रहीं हैं l

स्वरोजगार और स्किल भारत पर काम
तेरहपंथो कोठी के सीईओ श्री वीरेंद्र जी जैन न बताया कि आचार्य श्री की स्वरोजगार के लिय प्रेरणा से कई राज्यो में हथकरघा प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जा चुकी हैं जीवदया के कार्यों में हथकरघा केंद्रों की अहम भूमिका हैं श्री बंगाल विहार उड़ीसा दिगंबर तीर्थ क्षेत्र कमिटी कोलकाता के अध्यक्ष श्री अजीत जी पांड्या एवं महामंत्री श्री विनीत जी जैन झांझरी जी ने मधुबन,कोलकाता एवं बृहतर कोलकाता जैन समाज के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी l

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar