जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सन्मति जयपुर का रंगारंग कार्यक्रम RETRO थीम पर होटल जयपुर हेरिटेज पर सम्पन्न हुआ। ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष राकेश – समता गोदिका ने बताया कि ग्रुप का यह मनोरंजक गेट टू गैदर कार्यक्रम रविवार 23 नवम्बर, 2025 को जयपुर हेरिटेज ढाबा (ए यूनिट शर्मा ढाबा ) वी के आई रोड नंबर 14 पर प्रातः 11 बजे से बॉलीवुड RETRO थीम पर आयोजित किया गया। जिसका मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक मनोज मामनानी द्वारा की गई आकर्षक प्रस्तुति। जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को नृत्य के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य समन्वयक श्रीमती विनीता – दर्शन के अनुसार कार्यक्रम में कार्यक्रम में बॉलीवुड बेस्ट कपल, बॉलीवुड बेस्ट मे, बॉलीवुड बेस्ट फीमेल के साथ साथ अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गए । सचिव राजेश – रानी पाटनी ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक आने वाले तथा समापन तक रुकने वाले सदस्यों में से 5 सदस्यों को लक्की ड्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अध्यक्ष मनीष – शोभना लोंग्या ने बताया कि कार्यक्रम के समापन से पूर्व मनोरंजक हाऊजी की प्रस्तुति श्रीमती मीना चौधरी द्वारा की गई। जिसमे बाघ बकरी चाय, गुलाब आयल तथा वसंत मसाले द्वारा सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम के लिए श्रीमती विनीता बाकलीवाल को मुख्य समन्वयक, श्रीमती समता गोदिका, श्रीमती शोभाना लोंग्या, श्रीमती हेमा सोगानी को समन्वयक बनाया गया है। तथा श्रीमती मंजू बज को संयोजक बनाया गया था।


