Friday, March 6, 2026

संगिनी फॉरएवर ग्रुप द्वाराभव्य गेट टू गेंदर कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संगिनी फॉरएवर द्वारा 21 नवंबर को होटल किबाना बैंक्विट में दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 70 संगिनी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसका सौभाग्य श्रीमती अनीता दीवान और किरण जैन को प्राप्त हुआ। पूरे आयोजन में शानदार व्यंजन, मस्तीभरा संगीत, खेल, हंसी और उत्साह का अद्भुत माहौल रहा। नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया गया तथा नए मेंबर लेकर आने वाली सदस्याओं को आकर्षक उपहार आगामी कार्यक्रम में प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। खेल प्रतियोगिता में मीना चांदवाड़ और निशा जैन विजेता रहीं, वहीं “रिश्तों पर” प्रस्तुत सुंदर डांस परफॉर्मेंस में अरुणा जैन और इलायची बाकी वाला ने सभी का मन मोह लिया। म्यूजिकल प्रोग्राम एवं एंकरिंग की शानदार प्रस्तुति श्रीमती सुनीता गंगवाल ने दी, जिनके संचलन से कार्यक्रम और भी प्रभावशाली बना।

अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह के जन्मदिवस एवं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन हेतु केक की प्रायोजक श्रीमती स्नेह लता जैन रहीं, जबकि आगामी पुरस्कारों की घोषणा सरोज जैन द्वारा की गई। खेलों के सफल संयोजन में हाऊजी संयोजक श्रीमती बबीता जैन एवं श्रीमती शीला जैन तथा खेल संयोजन में श्रीमती अर्चना जैन और श्रीमती उर्मिला जैन का विशेष योगदान रहा। इस पूरे सफल आयोजन में अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका, सचिव सुनीता गंगवाल, कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन तथा कार्यकारिणी सदस्य शीला सेठी, अलका जैन, अर्चना जैन, अनीता जैन, चित्रा जैन, बीना शाह, बबिता जैन, मधु पांड्या, मीनाक्षी जैन, अंजना शास्त्री और सरोज जैन का महत्वपूर्ण योगदान सराहनीय रहा। अंत में अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका ने सभी सदस्याओं का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar