कोटा।लायंस क्लब कोटा सेन्ट्रल के ख़ुशियाँ बाँटे अभियान के तहत अन्नकूट और दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन बी पी मीणा और सेक्रेटरी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब की मासिक सभा के अंतर्गत स्नेह मिलन , भजन संध्या और स्व निर्मित 56 भोग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक शी शक्ति डीसी मधु ललित बाहेती और कृष्णा गुप्ता ने बताया कि 56 भोग का प्रसाद सभी सदस्यों ने घर की बनी सामग्री से लगाया और श्रीनाथ जी की सुंदर झांकी सजाई गई। भजन भक्ति गीतों के संयोजक लायन अशोक लखोटिया, लायन रामकृष्ण बागला ने सभी को भजनामृत का पान करवाया पी डी जी विशाल माहेश्वरी ने क्लब गतिविधियों की सराहना करते हुए मोटिवेट किया।


