श्रीमहावीरजी। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र द्वारा संचालित श्री महावीर जी योग प्राकृतिक चिकित्सालय एवम् शोध संस्थान, श्री महावीर जी में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर मंगलवार को प्राकृतिक चिकित्सालय में 50 से अधिक लोगों को पेट पर मिट्टी पट्टी, फेस पर हर्बल फेश पैक लगाया गया एवम् कार्यक्रम में उपस्थित सभी को ताजा आंवला कैंडी खिलाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक प्रशासन कर्नल विष्णु सिकरवार एवं व्यवस्थापक लेखा नेमी कुमार पाटनी सर्वप्रथम महावीर स्वामी जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। व्यवस्थापक नेमी कुमार पाटनी ने बताया कि चिकित्सालय में प्राकृतिक चिकित्सा 1986 से चलती आ रही हैं और यहां सभी प्रकार के रोगों के लिए चिकित्सा उपलब्ध है । कार्यक्रम में नेमी कुमार, विकास पाटनी ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया , एवम् प्राकृतिक चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास दानोदिया ने मिट्टी पट्टी , हर्बल फेस पैक के लाभ बताए एवं सभी को जानकारी दी भारत में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत 18 नवंबर, 2018 को हुई थी और इसकी घोषणा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा की थी। इस दिवस का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना है, जो कि एक दवा रहित चिकित्सा प्रणाली है।
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर प्राकृतिक चिकित्सालय में दी लोगों को जानकारियां


