जे एस जी अनन्ता अपने सृजन के समय से ही प्रातः कालीन भ्रमण का आयोजन करता रहा है ।इस सतत्त आयोजन के पीछे बन्दुत्व की भावना को बढ़ाना तथा संस्था को परिवार परिवेष में ढालना है । संस्थापक अध्यक्ष मोहन बोहरा ने बताया 16 नवंबर रविवार को यह आयोजन नाव की सवारी के साथ किया गया, जिसमे 90 से अधिक सदस्य सदस्यों ने भाग लिया। लम्बे समय के बाद साधारण जनता के लिए खुला नेहरू गार्डन जो कि फतह सागर के मध्य टापू पर बना हुवा हे यह अति रमणीय स्थान है ।

अध्यक्ष विनोद चापलोत के अनुसार नेहरू गार्डन में घूमने तथा विभिन्न स्थानों में फोटोग्राफी के बाद सभी सदस्यों एक स्थान पर एकत्रित हुवे जहां पर सदस्यों को आगामी दिनों में जे एस जी अनंता के द्वारा आयोजित होने वाली गिरनार तथा पालीतना यात्रा की जानकारी दी गई तथा अनन्ता के सदस्य राकेश लोढ़ा को भारत सरकार द्वारा इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल में उच्च एवं प्रतिष्ठित पद पर नॉमिनेट किया हे सम्मानित किया गया ।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शिल्पा नाहर ने बताया कि प्रातः कालीन भ्रमण के आयोजन के दौरान ही ‘क्या खाये,कब खाये तथा कितना खाये’ विषय पर एक चर्चा रखी गई जिसको अनंता सदस्य अजीत जैन ने सम्बोधित किया। अजित जैन के अनुसार हमे खाने में जैन विधि का पालन करना चाहिए जो कि विज्ञानिक कसौटी पर खरी है तथा स्वस्थ शरीर तथा मन की गारण्टी हे । इस कार्यक्रम में भूतपूर्व अध्यक्ष प्रदीप बाबेल,विनोद पगारिया, महेश नाहर ,सुंदर तलेटिया, अरुण खमेसरा सुनील जैन,योगेश सेठ,नितिन सिंघवी,अनिल हींघड़ ,श्रीमती कमला तलेटिया,डॉ.अनिता सिंगी,यशवंत बाफना आदि उपस्थित थे ।


