Friday, March 6, 2026

निर्यापक मुनि योग सागर जी महाराज से ससंघ राघौगढ़ पधारने का आग्रह

जैन समाज ने गुना में आग्रह किया
राघौगढ़। दिगंबर जैन समाज के ज्येष्ठ,श्रेष्ठ निर्यापक मुनि योग सागर जी महाराज से ससंघ धर्मनगरी राघौगढ़ पधारने का आग्रह जैन समाज के अध्यक्ष अशोक भारिल्य के नेतृत्व में गुना में मुनि संघ के भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह में किया। जैन समाज ट्रस्ट कमेटी के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन ने गुना में पिच्छिका परिवर्तन समारोह के मंच पर जैन समाज ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारी के साथ मुनि योग सागर जी महाराज से आग्रह किया कि जब गुना नगर से आपका विहार हो तो आपके ससंघ पावन सानिध्य का धर्म लाभ राघौगढ़ वासियों को भी मिले। इस पर अवसर पर यह भी उल्लेख किया कि धर्म नगरी राघौगढ़ को परम पूज्य आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के लघु युवा शिष्य पूज्य मुनि निर्लेप सागर जी महाराज की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है।

साथ ही यह भी जानकारी दी की गत दोनों जैन समाज ट्रस्ट कमेटी का शिष्ट मंडल बरगी जबलपुर में विराजमान आचार्य समय सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेने उपस्थित हुआ था। इस अवसर पर आचार्य जी से अनुरोध किया था कि गुना नगर में विराजमान निर्यापक मुनि योग सागर जी महाराज ससंघ एवं आरोन नगर में विराजमान क्रांतिकारी संत मनि दुर्लभ सागर जी महाराज ससंघ के चरण राघौगढ़ नगरी में पड़ें यह आशीर्वाद हमें प्रदान कीजिये ।गुना में पिच्छिका परिवर्तन समारोह में जैन समाज ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष अशोक भारिल्य के साथ मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विजय कुमार जैन, राजेंद्र कुमार जैन, संतोष कुमार जैन बलियत, सह कोषाध्यक्ष निखिल राजा चौधरी, दिनेश कुमार रावत, प्रमोद कुमार जैन सेवा निवृत्त मंडी सचिव, संजीव कुमार रावत पप्पू , अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar