Friday, March 6, 2026

त्रिवेणी नगर दिगम्‍बर जैन मंदिर के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

जयपुर । जयपुर श्री पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन मंदिर, त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा बाईपास के वर्ष 2025 के चुनाव निर्विरोध सम्‍पन्‍न हुए । अखिल भारतवषीय दिगम्‍बर जैन परिषद के प्रचार संयोजक (राजस्‍थान प्रांत) नरेश कासलीवाल ने बताया कि मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी जितेन्‍द्र मोहन जैन व सहायक निर्वाचन अधिकारी महेन्‍द्र बाकलीवाल ने रविवार को त्रिवेणी नगर के जैन संत भवन में आयोजित एक समारोह में सभी पदाधिकारियों को मंदिर व समाज के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा पद की शपथ दिलाई । अध्‍यक्ष श्री महेन्‍द्र काला, उपाध्‍यक्ष, श्री महावीर कासलीवाल, सचिव, श्री शैलेन्‍द्र जैन, कोषाध्‍यक्ष, श्री राकेश छाबड़ा, संयुक्‍त सचिव, श्री विमल छाबड़ा, कार्यकारणी हेतु श्री नरेश कासलीवाल, श्री कैलाश सौगाणी, श्री जितेन्‍द्र कासलीवाल, श्री लोकेश जैन, श्री अंकुर पाटोदी, श्री विपिन सेठ व सुरेश सेठ, नरेंद्र सेठी सहित समाजगण उपस्थित था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar