Friday, March 6, 2026

जय जिनेंद्र ग्रुप सीकर दिसंबर में आयोजित करेगा जैन समाज हेतु अपनी ग्यारहवीं तीर्थ वंदना

मोनू छाबड़ा राणोली होंगे यात्रा के मुख्य संयोजक

सीकर। जैन समाज सीकर की अग्रणी संस्था जय जिनेंद्र ग्रुप सीकर द्वारा अपनी ग्यारहवीं तीर्थ वंदना कर्नाटक एवं महाराष्ट्र हेतु दिसंबर में आयोजित की जाएगी । संस्था की महत्वपूर्ण मीटिंग में सर्वप्रथम ध्वनि मत के साथ संस्था सदस्य मोनु छाबड़ा राणोली को संपूर्ण तीर्थ यात्रा का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया , साथ ही संपूर्ण तीर्थ यात्रा कार्य हेतु अलग-अलग इकाइयां बनाई गई एवं जिम्मेदारियां प्रदान की गई । संस्था अध्यक्ष व सचिव पुनीत छाबड़ा व अजय छाबड़ा ने बताया कि ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित तीर्थ यात्राओं का जैन समाज में विशेष उत्साह रहता है , जिसमें जिला सीकर सहित रांची , किशनगढ़ , अजमेर , रामगढ़ , कुचामन , राणोली , सूरत , जयपुर , दूजोद , रेनवाल , गुवाहाटी सहित 26 से अधिक स्थानों से जैन धर्मावलंबी तीर्थ यात्रा में सम्मिलित होगे । प्रस्तुत तीर्थ यात्रा जैन समाज सीकर की सबसे बड़ी सामूहिक तीर्थ यात्रा होगी ।प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली तीर्थयात्राओं के क्रम में इस वर्ष तीर्थयात्रा के मुख्य मार्गदर्शक चेन्नई प्रवासी पदम चद, विनोद कुमार धाकड़ा ने बताया कि प्रस्तुत यात्रा सीकर जैन समाज की पावन प्रेरणा से आयोजित होगी, जिसमें तीर्थ यात्री कर्नाटक एवं महाराष्ट्र क्षेत्र की अति प्राचीन व भव्य मंदिरों के दर्शन प्राप्त करेंगे । ग्रुप के मार्गदर्शन कमल गंगवाल गोवाहाटी व अनुभव सेठी सीकर बताया कि तीर्थ यात्रा 24 दिसंबर को सीकर से दिल्ली व दिल्ली से रेल द्वारा वरूर ( विश्व प्रसिद्ध नवग्रह टेंपल) , बादामी (प्राचीन काल रामायण का किष्किंधा नगर), लुक्कडी, शेडवाल, जैन समाज के श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पैत्रक गांव सदलखा , जैन समाज की प्रथम आचार्य शांति सागर जी महाराज के पैत्रक गांव भोज, कुंभोज बाहुबली , कुथुगिरी , बीजापुर , उगार पदमावति, स्तवननिधि, उदगांव ,धर्मनगर,निपाणी, कोथली आदि 27 स्थान के साथ अनेक महान संतों का दर्शन लाभ प्राप्त कर 16 दिवसीय यात्रा करते हुए 07 जनवरी 2026 को रेल द्वारा सीकर आएगी और जहाँ तीर्थ यात्रा का समापन होगा । तीर्थ यात्रा संयोजक रोहित मोदी व मुकेश पाटनी ने बताया कि तीर्थ यात्रा पत्रिका का भव्य विमोचन सितंबर माह में जनप्रतिनिधियों व जैन समाज सीकर की उपस्थिति में जाटिया बाजार स्थित दीवान जी की नशियां में किया गया था ।

समाज के प्रवक्ता व डिजिटल पार्टनर , वीरध्वनि के फाउंडर विवेक पाटोदी ने बताया सकल जैन समाज सीकर की प्रेरणा से जय जिनेंद्र ग्रुप प्रतिवर्ष एक विशाल तीर्थ यात्रा का आयोजन करता है , जिसमें जैन धर्मावलंबी बड़े उत्साह के साथ तीर्थ यात्राओं माध्यम से धर्मलाभ प्राप्त करते हैं । इस वर्ष भी दिसंबर में आयोजित होने वाली इस तीर्थ यात्रा में सीकर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जैन धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे । प्रस्तुत भव्य तीर्थयात्रा 24 दिसंबर को बसों द्वारा बजाज रोड स्थित जैन भवन से शाम 05 :15 बजे प्रस्थान होगी , जिसमें सकल जैन समाज के साथ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रस्तुत तीर्थ यात्रा को हरी झंडी प्रदान करेंगे ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar