नयी दिशा संस्थान एवं कॉलेज स्कालरशिप द्वारा आयोजित Career Expo 2025 का भव्य आयोजन होटल द फर्न, टोंक रोड, जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों के 950 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ काउंसलर्स से विस्तृत करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस एक्सपो में देश के प्रसिद्ध 22 शीर्ष विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों ने भाग लिया और छात्रों को एडमिशन, करियर पाथ, स्कॉलरशिप अवसरों, उद्योग आधारित प्रोग्राम्स तथा नई शैक्षणिक प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान की। करियर एक्सपो में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय एवं संस्थान IILM University, NIMS University, Swarrnim University, Quantum University, JK Lakshmipat University (JKLU), Bennett University, SRM University AP, Chitkara University, Alliance University, ICFAI University, Apex University Shridhar University, Lloyd Group of Institutions, Poddar Group of Institutions, IIMS Group of Institutions, Subodh Management Institute, Rawat colleges , SKIT, VSI, Tirupati College ने भाग लिया। Career Expo 2025 में छात्रों ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल, पैरामेडिकल, कॉमर्स, CA/CS, डिजाइन, लॉ, मीडिया, आर्ट्स एवं अन्य उभरते करियर विकल्पों की जानकारी ली। बड़ी संख्या में छात्रों ने ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग का लाभ उठाया और अपने भविष्य के लिए सही दिशा तय की। नई दिशा संस्थान के अध्यक्ष अर्पित जैन ने बताया “Career Expo 2025 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही समय पर सही करियर जानकारी उपलब्ध कराना है। बदलते समय में करियर विकल्पों की विविधता बढ़ गई है और ऐसे में छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। हमें गर्व है कि हमने जयपुर के छात्रों को देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। नयी दिशा आगे भी ऐसे उपयोगी, प्रभावी और स्टूडेंट-सेंट्रिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”
करियर एक्सपो में मधुवन जैन समाज के अध्यक्ष अक्षय मोदी, मंत्री अनिल छाबड़ा, जेएसजी टोपज़ के प्रमोद डरडा, जेएसजी पिंकपर्ल के मनीष सोगानी, अशोक कुमार जैन विकास लुहाड़िया सारथी काला, निकिता जैन, सोबिया परवीन, नारायणा के विकास शर्मा विभोर गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगो ने शिरकत की। करियर एक्सपो के मुख्य सहयोगी नारायणा हेल्थ रहे जिन्होंने स्वास्थ्य परिचर्या में डॉ अमित सांघी एवं डॉ अमित कुमार अग्रवाल के माध्यम से आए हुए अभिभावकों को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के साथ साथ उनके स्वास्थ संबंधी सवालों का जवाब दिया।


