Friday, March 6, 2026

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सन्मति द्वारा नेत्र जाँच शिविरएवं रक्तदान शिविर आयोजित

शिविर मे चयनित 150 रोगियों के आज होंगे डॉक्टर वीरेंद्र लेजर फेको सर्जरी में नेत्र लेंस प्रत्यारोपण

रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र
जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सन्मति द्वारा श्री दिगम्बर जैन समिति, सेठ जगन्नाथ कपूरचंद जैन मेमोरियल ट्रस्ट झिलाई तथा दिगम्बर जैन महासमिति नई दिल्ली के तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं नेत्र जाँच शिविर का शनिवार 8 नवम्बर को ग्राम झिलाई तहसील निवाई जिला टोंक राजस्थान में आयोजन किया गया। ट्रस्ट के मंत्री डॉ पी सी जैन के अनुसार रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
मुख्य समन्वयक दर्शन- विनीता जैन बाकलीवाल ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में डॉ वीरेंद्र अग्रवाल फेको सर्जरी सेंटर की टीम के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जाँच कर 150 रोगियों को नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया। मुख्य समन्वयक राकेश – समता गोदिका के अनुसार चयनित रोगियों का श्री आदिनाथ भवन मीरा मार्ग जयपुर में प्रवास रहेगा। ट्रस्ट के राजेश जैन के अनुसार सभी रोगियों का आज रविवार को डॉक्टर वीरेंद्र लेज़र फेको सर्जरी सेंटर जयपुर पर अत्याधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। सन्मति ग्रुप के अध्यक्ष मनीष शोभना लोंग्या व सचिव राजेश – रानी पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए समन्वयक राकेश – रेनू संघी अनिल – प्रेमा रावका तथा नितेश – मीनू पांड्या तथा राजेंद्र – कुसुम पाटनी को बनाया गया है।

शिविर का समापन एवं सम्मान समारोह सोमवार 10 नवम्बर को
मुख्य समन्वयक दर्शन बकलीवाल तथा राकेश – समता गोदिका ने बताया कि शिविर का समापन एवं सम्मान समारोह सोमवार 10 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से श्री आदिनाथ भवन मीरा मार्ग पर आयोजित होगा। समापन समारोह में दीप प्रज्जवलन कर्ता एवं कंबल वितरण कर्त्ता श्रेष्ठी कैलाश चंद, मानक चंद रमेश ठोलिया परिवार होंगे तथा अध्यक्षता सिक्किम हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र कुमार जी जैन करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार जैन पांड्या तथा समारोह में गौरवमय अतिथि दैनिक समाचार जगत के मुख्य संपादक शैलेन्द्र गोधा होंगे। समारोह में श्रेष्ठी महेन्द्र रावका, संजय जैन छाबड़ा आवा वाले, पदम बिलाला, डॉ राजीव जैन, महावीर कसेरा, कसेरा टेंट एन्ड इवेंट, भागचंद बाकलीवाल समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की मुख्य सहयोगी संस्थाएं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप नवकार, जैन सोशल ग्रुप केपिटल संगिनी फोरम, आदिनाथ मित्र मण्डल सांगानेर, श्री आदिनाथ फाउंडेशन, मानसरोवर होंगी।

Previous article
Next article
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar